दैनिक राशिफल: वृश्चिक राशि के जातक आज का दिन अपने परिजनों के साथ बिताएंगे। आपकी उनसे ढेर सारी बातें होंगी। आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। यह एक धार्मिक यात्रा हो सकती है। इससे आप सबको मानसिक तौर पर काफी सुकून मिलेगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है सफेद और आपका भाग्य 58% होगा। लव राशिफल: आज के दिन आप अपने पार्टनर को बहुत मिस करेंगे। ऐसे संकेत हैं कि आपका पार्टनर कुछ दिनों के लिए आपसे दूर जा रहा है। इससे आपको बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि कुछ दिनों के बाद ही आप दोनों की मुलाकात फिर से होगी।
वित्त राशिफल: इस राशि के जातक आज के दिन वित्तिय मामलों को लेकर कुछ परेशानियों का सामना कर सकते हैं। आज आपको व्यवसाय से जुड़े किसी महत्वपूर्ण कागजात पर हस्ताक्षर नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही आज आप बिजनेस से जुड़ा कोई बड़ा लेन-देन ना करें। इसमें हानि होने के संकेत हैं। टैरो राशिफल: आज आपका धार्मिक कार्यों मन लगेगा। आप किसी मंदिर में भगवान की पूजा के लिए जा सकते हैं। इससे आपको मानसिक तौर पर काफी शांति मिलेगी। इसके साथ ही आपको अपने परिवार के साथ समय बिताना अच्छा लगेगा। आप उनसे ढेर सारी बातें करेंगे।
स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज कुछ खराब हो सकता है। इसलिए आपको इसके प्रति सावधान रहने की जरूरत है। यदि जरूरी हो तो डॉक्टर से संपर्क कर लें और उनकी दी गई दवाओं को समय पर लेते रहें। इसके साथ ही आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]