दैनिक राशिफल: वृश्चिक राशि के जातक आज के दिन जीवन से जुड़ी बातों पर विचार करेंगे। आप अब तक की अपनी सफलताओं पर काफी खुश होंगे। इसके साथ ही आज आप अपने लिए कुछ नए लक्ष्य भी निर्धारित कर सकते हैं। इससे आपके जीवन में गतिशीलता आएगी। इस दौरान आपको अपनी रुचियों का ख्याल रखना चाहिए। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है काला और आपका भाग्य 80% होगा। लव राशिफल: आज आप अपने पार्टनर की किसी आदत से परेशान हो सकते हैं। पार्टनर पर आपको क्रोध भी आ सकता है। लेकिन आपको क्रोध करने से बचना चाहिए। आप चाहें तो प्रेम पूर्वक अपनी बातें उन तक रख सकते हैं।

वित्त राशिफल: आज आपके सामने आर्थिक मामलों संबंधी कुछ मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। हालांकि आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपनी समझदारी और अनुभव से इनका हल निकाल लेंगे। इस दौरान आपको काफी कुछ सीखने को भी मिल सकता है। यह अनुभव आपको आगे भी काफी काम आएगा। टैरो राशिफल: आज आपका धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। इससे आपको मानसिक रूप से काफी शांति मिलेगी। आप इस यात्रा से अपने अंदर ताजगी लेकर लौटेंगे।

स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको पेट संबंधी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा हो सकता है कि पाचन तंत्र में कुछ समस्या आ जाए। लेकिन आपको इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए। आप घर पर बना खाना ही खाएं और पानी समय-समय पर पीते रहें।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]