दैनिक राशिफल: वृश्चिक राशि के जातक आज के दिन अपने किसी दोस्त से नाराज हो सकते हैं। आपको लगेगा कि आपके दोस्त ने आपकी मदद नहीं की। इससे आप उस पर क्रोधित भी हो सकते हैं। लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आपको अपने दोस्त की मजबूरी को भी समझने का प्रयास करना चाहिए। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है हरा और आपका भाग्य 72% होगा। लव राशिफल: आज आपको अपने पुराने साथी की याद आएगी। आप उसके साथ बिताए गए खूबसूरत पलों को याद करेंगे। आपको इस बात का एहसास होगा कि वो रिश्ता और वे दिन कितने अच्छे थे। हालांकि बीती बातें सोचकर खुद को निराश करने की जरूरत नहीं है।
वित्त राशिफल: इस राशि के जातकों को आज के दिन अत्यधिक धन खर्च करने से बचना होगा। ऐसा ना करने पर आपको बाद में पछतावा हो सकता है। इसके लिए आपको गैर-जरूरी चीजों की खरीददारी करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही बेवजह किसी यात्रा पर ना जाएं। टैरो राशिफल: आज आपको अपने पार्टनर के लिए समय निकालना चाहिए। आप उनके साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। इससे आपके रिश्ते में ताजगी आएगी। दरअसल पिछले कई दिनों से आपने अपने पार्टनर को समय नहीं दिया है। इससे आपके रिश्ते में नरमाहट आ गई है।
स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों को आज के दिन संक्रमण से बचकर रहने की जरूरत है। ऐसा ना करने पर आप किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। इसके साथ ही आपको अत्यधिक ठंडी चीजों के सेवन से भी दूर रहना चाहिए। इससे आपका गला खराब हो सकता है।
[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]