दैनिक राशिफल: वृश्चिक राशि के जातकों का मन आज अध्यात्म में लगेगा। आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इस यात्रा से आपको काफी सुकून मिलने वाला है। आज आपका व्यवहार काफी सौम्य रहेगा जिससे दूसरे लोग काफी प्रभावित होंगे। आप दूसरों से बड़े प्यार से बात करेंगे। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है आसमानी और आपका भाग्य 69% होगा। लव राशिफल: आज आप किसी समारोह में जाने वाले हैं। यहां पर आपकी मुलाकात एक नए शख्स से होने वाली है। इस शख्स से आप काफी प्रभावित होंगे। आप दोनों के नजदीक आने के संकेत हैं। इससे आपका मन आज बहुत ही प्रसन्न रहेगा।

वित्त राशिफल: इस राशि के लोगों के लिए वित्तिय लिहाज से आज का दिन अच्छा है। आज आप अपने कार्यस्थल पर अपनी प्रतिभा से दूसरों को प्रभावित करेंगे। इसके साथ ही आपकी मेहनत और समझदारी से कंपनी को काफी फायदा होगा। आपके सहकर्मियों द्वारा आपकी तारीफ होगी। टैरो राशिफल: आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने की जरूरत है। आप अपने बच्चों से ढेर सारी बातें करें। उनके साथ आप अपने अनुभव साझा करें। अपने माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। यदि संभव हो तो उनके साथ बाहर घूमने जाएं।

स्वास्थ्य राशिफल: वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको आज डॉक्टर के संपर्क में रहने की जरूरत है। आपके लिए बेहतर होगा कि रात में बाहर घूमने ना जाएं। इसके साथ ही नशीले पदार्थों का सेवन ना करें। बेवजह का तनाव ना लें।

[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]