दैनिक राशिफल: वृश्चिक राशि के जातक आज के दिन अपने जीवन से जुड़ी बातों पर विचार करेंगे। इससे आपको जीवन के बारे में नया नजरिया मिलेगा। आप दूसरों से इस संदर्भ में कुछ बातें भी कर सकते हैं। दूसरी तरफ आपके घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। इससे घर में खुशियों भरा माहौल रहेगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है आसमानी और आपका भाग्य 73% होगा। लव राशिफल: आज आपकी मुलाकात किसी नए शख्स से होने वाली है। इस शख्स से आप काफी प्रभावित होंगे। आप दोनों का रिश्ता काफी आगे बढ़ने के संकेत है। हालांकि आपको जल्दबाजी करने से बचने की जरूरत है।

वित्त राशिफल: इस राशि के जातकों को आज के दिन उनके व्यापार में लाभ मिलने वाला है। हालांकि आपको इसके लिए थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आप अपने व्यवसाय विस्तार के बारे में विचार कर सकते हैं। इसमें किसी जानकार की राय लेनी सही होगी। निवेश करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। टैरो राशिफल: अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। गैर-जरूरी बातों पर ध्यान न दें। आपके क्रोध की वजह से आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं। यदि कोई समस्या हो तो उसे बातचीत के जरिए हल करने का प्रयास करें।

स्वास्थ्य राशिफल: वृश्चिक राशि के जातकों की सेहत आज खराब हो सकती है। आज आपको एलर्जी से बचकर रहने की जरूरत है। इसके साथ ही सिरदर्द की समस्या से भी दो-चार होना पड़ सकता है। इसलिए आपको इसके प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। आपके लिए बेहतर होगा कि धूप में बाहर न जाएं। खाने-पीने में सावधानी बरतें।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]