दैनिक राशिफल: वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। इससे आप खुद को मानसिक रूप से काफी प्रसन्न महसूस करेंगे। आपको इस बात का एहसास होगा कि आपकी मेहनत की फल मिला है। जिस शख्स से इस काम में मदद मिली हो, उसे धन्यवाद देना ना भूलें। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है नारंगी और आपका भाग्य 81% होगा। लव राशिफल: आज आपकी दोस्ती प्यार में बदल सकती है। ऐसे संकेत हैं कि आपके आकर्षण से सामनेल वाला शख्स काफी प्रभावित होगा। आप दोनों अपने नए रिश्ते को एक मजबूत शुरुआत दे सकते हैं। चूकिं आप दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते हैं, इसलिए रिश्ता आगे बढ़ाने में आसानी होगी।
वित्त राशिफल: इस राशि के जातकों को आज अपने वित्तिय मामलों को लेकर थोड़ा सावधान हो जाने की जरूरत है। आपने पिछले दिनों काफी धन खर्च किया है। इससे आपका बचत गड़बड़ा गया है। ऐसे में आपको अपनी बचत पर फिर से ध्यान देना होगा। आप गैर-जरूरी चीजों पर धन खर्च करने से बचें। इसके साथ ही बेवजह यात्राओं पर ना जाएं। टैरो राशिफल: आपको अपने घर वालों का सहयोग मिलेगा। आप उनको अपनी बात समझा पाने में सफल रहेंगे। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। इससे घर का माहौल खुशियों से भरा हुआ होगा।
स्वास्थ्य राशिफल: आज के दिन आपकी सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन आपका कोई परिजन आज बीमार पड़ सकता है। आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि उनकी बीमारी बहुत गंभीर नहीं होगी। हालांकि आपको उनका ख्याल रखना चाहिए। उन्हें डॉक्टर के पास ले जाएं और दवाएं दिलाएं।