दैनिक राशिफल: वृश्चिक राशि के जातक आज के दिन किसी समारोह में हिस्सा लेने जा सकते हैं। आपकी यहां पर कई लोगों से मुलाकात होगी। आप उनके साथ ढेर सारी बातें साझा करेंगे। इससे आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। इसके साथ ही किसी शख्स से कोई खास रिश्ता बन सकता है। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है आसमानी और आपका भाग्य 70% होगा। लव राशिफल: इस राशि के लोग आज के दिन अपने काम में कुछ ज्यादा ही बिजी रहेंगे। इस वजह से आप अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे। इससे आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप जल्द ही उन्हें मन लेंगे।
वित्त राशिफल: वित्तीय नजरिए से आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके दफ्तर में आपका प्रमोशन हो सकता है। या फिर, किसी अनजान स्रोत से धनलाभ मिल सकता है। इससे आप बहुत प्रसन्न होंगे। टैरो राशिफल: इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज विद्यार्थियों का पढ़ने-लिखने में काफी मन लगेगा। इसके साथ ही आपको कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। आज आपका किसी पसंदीदी संस्थान में एडमिशन हो सकता है।
स्वास्थ्य राशिफल: आप पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। इससे आपकी सेहत पर भी असर पड़ रहा है। ऐसे में आपको तनाव से बचने की कोशिश करनी चाहिए। आप योग करने की शुरुआत करें। इससे आपका तनाव कम होगा और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।
[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]