दैनिक राशिफल: वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आपके क्रोध की वजह से कुछ रिश्ते खराब हो सकते हैं। इसलिए इसके प्रति पहले से ही सावधान रहें। ऐसा भी हो सकता है कि कोई आपको क्रोध करने के लिए उकाए लेकिन आपको इससे बचना चाहिए। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है भूरा और आपका भाग्य 77% होगा। लव राशिफल: आज आपको पार्टनर के साथ बहस करने से बचना चाहिए। इससे आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं। यदि किसी बात को लेकर नाराजगी हो तो उस पर आप दोनों खुलकर बात करें। एक-दूसरे पर भरोसा करना आपको सीखना होगा।

वित्त राशिफल: इस राशि के जातक आज के दिन निवेश कर सकते हैं। इस निवेश से आपको लाभ मिलने वाला है। आप किसी नए क्षेत्र में निवेश करने के बारे में भी सोच सकते हैं। यह एक अच्छा विचार है। हालांकि आपको ऐसा करने से पहले अच्छी तरह से रिसर्च कर लेनी चाहिए। टैरो राशिफल: आप अपने बच्चों के साथ समय बिताएं। अपने बच्चे के साथ खेलें। इससे आपको काफी अच्छा लगेगा और आपका तनाव कम होगा। आपको अपने बच्चों का दोस्त बनने का प्रयास करना चाहिए। अपने बच्चे के नए विचारों का आप स्वागत करें।

स्वास्थ्य राशिफल: आपको एक्सरसाइज करने की जरूरत है। ऐसा ना करने पर आप आलस्य के शिकार हो सकते हैं। एक्सरसाइज करने से आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे और मानसिक तौर पर भी आपको शांति का एहसास होगा। इसलिए अपने आलस्य को त्यागिए और एक्सरसाइज के लिए प्रतिदिन समय निकालिए।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]