दैनिक राशिफल: वृश्चिक राशि के जातकों को उच्चाधिकारियों से अपने रिश्ते अच्छे बनाने की जरूरत है। इससे आपको आने वाले दिनों में काफी लाभ मिलने वाला है। इसके साथ ही आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। ऐसा ना करने पर आपके कुछ महत्वपूर्ण रिश्ते खराब हो सकते हैं। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है लाल और आपका भाग्य 78% होगा। लव राशिफल: आपको अपने पार्टनर के प्रति ईमानदारी बरतने की जरूरत है। आप किसी दूसरे रिश्ते में ना पड़ें तो अच्छा है। ऐसा करने पर आपके बने-बनाए रिश्ते खराब हो सकते हैं। इसका आपको बाद में पछतावा भी होगा। इसलिए पहले से ही सावधान रहें।

वित्त राशिफल: यदि हाल के दिनों में आपने निवेश करने के बारे में सोचा है तो आज ऐसा कर सकते हैं। ऐसे संकेत हैं कि आज के दिन किया गया निवेश लाभप्रद होगा। आपको आने वाले दिनों में इससे धनलाभ होगा। हालांकि ऐसा करने से पहले आपको अच्छी तरह से रिसर्च कर लेनी चाहिए। टैरो राशिफल: आपको क्रोध करने से बचना होगा। यदि किसी की बात का बुरा लगे तो उसे नजरअंदाज करने की कोशिश करें। इसके साथ ही आप गुस्से में आकर कोई महत्वपूर्ण फैसला ना लें। आपको अपने बेस्ट फ्रेंड से मिलने जाना चाहिए। आपको अच्छा लगेगा।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों को आज के दिन संक्रमण से बचकर रहना होगा। ऐसे संकेत हैं कि आप किसी संक्रामक बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। लेकिन आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं है। आपको इसके प्रति सावधानी बरतनी होगी। आपको बाहर का खाना खाने से बचना होगा।

[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]