दैनिक राशिफल: वृश्चिक राशि के जातक आज के दिन काम में काफी व्यस्त रहेंगे। आज आप अपना निवास स्थान बदलने के बारे में भी सोच सकते हैं। यह एक बेहतर विचार हो सकता है। हालांकि आपको इसमें किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। आप अपने नए घर के बारे में अच्छी तरह से जानकारी हासिल कर लें। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है सफेद और आपका भाग्य 66% होगा। लव राशिफल: आज आपकी एक नए शख्स से मुलाकात होने वाली है। इस शख्स से मिलकर आप काफी प्रसन्न होंगे। ऐसे संकेत हैं कि ये आपके लिए बहुत लकी साबित होगा। ऐसे में उससे अपने रिश्ते आगे बढ़ाने का प्रयास करें।
वित्त राशिफल: वित्तीय लिहाज से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आज आपको धनलाभ होने के योग हैं। आपके द्वारा उधार दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। इसे पाकर आप काफी खुश होंगे और इससे आपके कई रुके हुए काम पूरे होंगे। इस घटनाक्रम से आपको काफी कुछ सीखने को भी मिलेगा। टैरो राशिफल: आज आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। आप उससे मिलकर काफी खुश होंगे। आप दोनों मिलकर अपनी पुरानी यादें साझा करेंगे। इसमें आपको बहुत मजा आएगा। आप दोनों कहीं घूमने भी जा सकते हैं।
स्वास्थ्य राशिफल: आज सामान्य तौर पर आपकी सेहत अच्छी रहेगी। हालांकि मानसिक रूप से कुछ परेशान हो सकते हैं। ऐसे में आपको नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए। आप सकारात्मक सोचिए और आने वाले समय चिंता मत कीजिए। अपने खान-पान पर ध्यान दें और पानी खूब पिएं।
[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]