दैनिक राशिफल: वृश्चिक राशि के जातक आज अपने भविष्य की योजनाओं में उलझे रहेंगे। इससे आप थोड़ा-बहुत परेशान भी हो सकते हैं। आप चाहें तो इसमें किसी जानकार की मदद ले सकते हैं। लेकिन आपको दूसरों की नकल करने से बचना होगा। यह आप ही बेहतर तरीके से समझ सकते हैं कि कौन सा क्षेत्र आपके लिए सही रहेगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है नारंगी और आपका भाग्य 66% होगा। लव राशिफल: इस राशि के लोगों को अपने रिश्ते में नयापन लाने की जरूरत है। इसके लिए आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा आप दोनों कोई फिल्म देखने भी जा सकते हैं। आपको अपने पार्टनर को कोई खूबसूरत सा तोहफा देना चाहिए।

वित्त राशिफल: आपको अपनी आय के स्रोत में बढ़ोत्तरी करने की जरूरत है। इसके लिए आप अपने व्यवसाय को विस्तार दे सकते हैं। हालांकि इसके लिए एक अच्छी तैयारी की जरूरत होगी। आपको इसके लिए किसी जानकार से सलाह लेनी चाहिए। इस कार्य में आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा। टैरो राशिफल: आज आपका सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। आपको दूसरों की मदद करने से काफी सुकून मिलेगा। इससे आपके जीवन में काफी सकारात्मक बदलाव आएगा। इस अच्छे कार्य में आपको अपने दोस्तों को भी शामिल करना चाहिए।

स्वास्थ्य राशिफल: आपको अपने भोजन में पौष्टिक आहार लेने की जरूरत है। इससे आपके स्वास्थ्य में काफी सुधार आएगा। आपको तला-भूना खाने की आदत है। लेकिन समय आ गया है कि इससे दूर हो जाएं। इसके साथ ही रात में जल्दी से सो जाएं और सुबह जगकर एक्सरसाइज करने जरूर जाएं।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]