दैनिक राशिफल: वृश्चिक राशि के जातक आज के दिन कहीं घूमने जा सकते हैं। आपकी यह यात्रा आपके परिवार वालों या फिर दोस्तों के साथ हो सकती है। इस यात्रा में आपको काफी मजा आने वाला है। इससे आपका तनाव कम होगा और रिश्ते में ताजगी आएगी। इसके साथ ही लौटने पर काम में मन भी खूब लगेगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है भूरा और भाग्य 70% होगा। लव राशिफल: इस राशि के जातक आज अपनी पहली डेट पर जा सकते हैं। इस दौरान आप अपने साथी से अपने दिल की सारी बातें शेयर कर सकते हैं। इससे आप दोनों में भरोसा बढ़ेगा और रिश्ता मजबूत होगा। लेकिन आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा।

वित्त राशिफल: आपके लिए विदेश यात्रा के योग हैं। आपकी यह यात्रा आपके काम के सिलसिले में होगी। इस यात्रा से आपको बहुत अधिक लाभ होने के संकेत नहीं हैं। इसलिए आप बहुत ज्यादा उम्मीद ना रखें। लेकिन परेशान ना हों और पूरी मेहनत से अपने बिजनेस में लगे रहें। जल्द ही आपको फायदा मिलेगा। टैरो राशिफल: कार्यस्थल पर कुछ परेशान हो सकते हैं। चीजें आपके हिसाब से होती हुई नजर नहीं आएंगी। लेकिन घबराएं नहीं और अपने काम में लगे रहें। आपकी मेहनत का फल जल्द ही आपको मिलेगा।

स्वास्थ्य राशिफल: वृश्चिक राशि के जातकों की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही है। इसमें आज आपको सुधार होता हुआ नजर आएगा। आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आपका कार्यों में मन लगेगा। आपके लिए जरूरी है कि आप अपने खान-पान पर ध्यान दें। आपको संतुलित भोजन करने की आदत डालनी होगी।

[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]