दैनिक राशिफल: वृश्चिक राशि के जातक आज अपने घरेलू जीवन के बारे में विचार करेंगे। आज आपको अपने परिवार के लोगों की फिक्र सताएगी। यदि आप उनसे दूर हैं तो मिलने जाएंगे। इसके अलावा आप उनसे ढेर सारी बातें करेंगे और उनकी सुख-सुविधा के बारे में सोचेंगे। इससे आपके घरेलू रिश्ते मजबूत होंगे। शुभ रंग: आपके लिए शुभ रंग है नीला और भाग्य 70% होगा। लव राशिफल: इस राशि के लोगों की आज नए शख्स से मुलाकात होने वाली है। इस मुलाकात में आप उन्हें प्रभावित करने में भी सफल होंगे। इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। आप दोनों डेटिंग के लिए भी प्लान बना सकते हैं।

वित्त राशिफल: वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन वित्त के लिहाज से काफी अच्छा है। यदि आप घर की तलाश में हैं तो आज आपकी तलाश पूरी हो जाएगी। आज आपको अपने बजट के हिसाब से घर मिल जाएगा। इससे आप काफी राहत महसूस करेंगे। टैरो राशिफल: सेहत को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। व्यस्तता की वजह से समय से खान-पान नहीं हो पाएगा। दोस्तों से किसी बात पर बहस हो सकती है। उनकी बात को आप दिल पर ना लें। दंपत्ति के जीवन में आज खुशियां आएंगी। आपको देत शाम तक कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

स्वास्थ्य राशिफल: वृश्चिक राशि के जातकों को गले की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। आप आज के दिन ठंडी चीजें खाने से परहेज करें। इसके अलावा दिक्कत ज्यादा हो तो डॉक्टर से जल्दी से संपर्क करें। देर रात तक जागना आपके लिए ठीक नहीं होगा।

[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]