दैनिक राशिफल: वृश्चिक राशि के जातकों के घर का माहौल आज के दिन कुछ खराब हो सकता है। आपके परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात पर विवाद होने के संकेत हैं। ऐसे में आपको समझदारी का परिचय देना होगा। आप अपनी ओर से कोशिश करें कि बातचीत के जरिए समस्या को सुलझा लिया जाए। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है गुलाबी और आपका भाग्य 72% होगा। लव राशिफल: आपको अपने पार्टनर के प्रति वफादार होने की जरूरत है। आप अपने पार्टनर को धोखा ना दें। इससे आपके रिश्ते काफी बिगड़ सकते हैं और आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। इसलिए इसके प्रति पहले से ही सावधान रहें।
वित्त राशिफल: हाल के दिनों में आपने काफी धन खर्च किया है। इससे आपका बजट बिगड़ गया है। ऐसे में आपको अपने खर्च करने की आदत पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आपको गैर-जरूरी चीजों की खरीददारी करने से बचना चाहिए। वर्ना आपको कुछ दिनों बाद काफी पछताना पड़ सकता है। टैरो राशिफल: आपको अपने माता-पिता के साथ समय बिताने की जरूरत है। आप अपने पेरेंट्स के पास बैठें और उनसे ढेर सारी बातें करें। इससे उनको काफी अच्छा लगेगा। आप अपने माता-पिता की जरूरतों को जानें और उसे पूरा करें।
स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों को आज के दिन पाचन संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है। इसलिए आपको इसके प्रति पहले से ही सावधान रहने की जरूरत है। आपको मसालेदार चीजों के सेवन से दूर रहना चाहिए। आज के दिन आप हल्का-फुल्का ही भोजन करें और पानी खूब पीएं।
[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]