दैनिक राशिफल: वृश्चिक राशि के जातक नए संबंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रहेगा। ईश्वर की आराधना तथा नाम-स्मरण से लाभ होगा। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। नए कार्यों का प्रारंभ न करें और क्रोध पर संयम रखें। दूसरों की बातों को नजरअंदाज करें। शुभ रंग: लाल और भाग्य 77% होगा। लव राशिफल: पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। पार्टनर से आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। आज के दिन लव लाइफ से जुड़ा को फैसला कर सकते हैं। मानसिक तनाव हो सकता है। पार्टनर को आपकी मदद से फायदा हो सकता है।
वित्त राशिफल: वृश्चिक राशि के जातक अपनी माली हालत फिर से ठीक करने के लिए किसी समझदार या आर्थिक सलाहकार से सलाह ले सकते हैं। अपने खर्चे की भरपाई के लिए जरूरी है कि आप अलग-अलग बजट से थोड़ी-थोड़ी पूंजी जोड़ें। परिवार के लिए कोई महत्वपूर्ण सामान खरीदने पर धन खर्च हो सकता है। टैरो राशिफल: जीवन में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। धैर्य बनाए रखें। कुछ भी बोलने से पहले सोचे। दोस्तों से बहस हो सकती है। आज के दिन काली उड़द का सेवन ना करें।
स्वास्थ्य राशिफल: वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपनी सेहत के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। आज आप अपनी खाने की आदतों को सुधार सकते हैं। कोशिश करें की चिकने खाने से दूर रहें। अगर आप असन्तुलित खाना खाने की आदत को सुधार लेंगें तो आप आज दिन की समाप्ती तक खुद को ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे। इसके अलावा कसरत करने की शुरुआत करें।
[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]