दैनिक राशिफल: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज अकस्मात के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। रहन-सहन में कष्‍ट हो सकता है। किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जाने के योग हैं। आंखों में दिक्कत हो सकती है। आज आय कम और खर्च अधिक होगा। परिवारजनों के साथ कलह हो सकती है। अपनी जुबान पर नियंत्रण रखें। शुभ रंग: नारंगी और भाग्य 59% होगा। लव राशिफल: आज आप पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। आपकी किसी बात से पार्टनर परेशान हो सकता है। आज से शुरू हुई रिलेशनशिप लंबे समय तक चलेगी। अपनी भावनाएं ना थोपें। आज आप किसी की ओर आकर्षित हो सकते हैं। इसलिए थोड़ा सावधान रहें।

वित्त राशिफल: वृश्चिक राशि के जातकों के विद्यार्थियों के लिए खर्चीले दिन आने वाले हैं। आपकी फीस तो नहीं बढ़ेगी लेकिन आपने कुछ कोचिंग क्लासेज लगा कर रखें हैं जो महंगे हैं। इसलिए कड़ी मेहनत करें ताकि आप अपने परिणाम से साबित कर सकें कि आपने अपनी पढ़ाई पर जो खर्च किया वह बर्बाद नहीं गया। परिवार वालों का सहयोग बना रहेगा। टैरो राशिफल: आज आपकी नए लोगों से मुलाकात होगी। आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। नए स्थान पर घूमने जा सकते हैं। मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों को आज सिर दर्द का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको पहले से ही सतर्क रहने की जरूरत है। जहां तक संभव हो आप आज शोर भरे माहौल से दूर रहें। आपको रात में अच्छी नींद लेने की जरूरत है। अच्छी नींद से आप खुद को काफी ऊर्जावान पाएंगे।

[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]