दैनिक राशिफल: वृश्चिक राशि के उन जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है जो विद्यार्थी हैं। आज विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। इसके साथ ही आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। इससे आपको काफी प्रसन्नता होगी। आप अपने लिए कोई नया लक्ष्य भी निर्धारित कर सकते हैं। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है सिल्वर और आपका भाग्य 68% होगा। लव राशिफल: आज लंबे समय के बाद आपकी अपने पार्टनर से मुलाकात होने वाली है। इस मुलाकात से आपको काफी प्रसन्नता होगी। आप दोनों कहीं घूमने भी जा सकते हैं। दूसरी तरफ, सिंगल लोग आज अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। इसके लिए आज का दिन काफी अच्छा है।
वित्त राशिफल: इस राशि के जातकों को आज वित्तीय मामलों में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। यदि आपने गाड़ी खरीदने की योजना बनाई है तो आज इसे टाल दें। आज के दिन की गई खरीददारी आपको हानि पहुंचा सकती है। इसलिए गाड़ी खरीदने की योजना को आगे के लिए टाल दें। टैरो राशिफल: आज आपका सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। दूसरों की मदद करके आपको खुशी होगी। आप ऐसा नियमीत रूप से करना चाहेंगे। लेकिन आपको अपने काम पर भी ध्यान देना होगा। इसके साथ ही अपने दोस्तों को भी इस अच्छे कार्य में शामिल करें।
स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको सिर दर्द की समस्या से जूझना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप तनाव से दूर रहें। आप गैर-जरूरी बातों पर ध्यान ना दें और व्यर्थ की चिंता ना करें। अपने दोस्तों से मिलने जाएं और उनसे ढेर सारी बातें करें। इससे आपका तनाव कम होगा और आप खुश रहेंगे।
[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]