दैनिक राशिफल: धनु राशि के जातक आज के दिन मानसिक रूप से कुछ परेशान हो सकते हैं। आपकी यह परेशानी किसी बात को लेकर हो सकती है। ऐसे में आपको अपनी समस्या किसी जानकार के साथ साझा करनी चाहिए। उस शख्स से आपको कुछ महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है जो आपको काफी राहत देगी। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है आसमानी और आपका भाग्य 82% होगा। लव राशिफल: आज आपको अपने पार्टनर में कमियां निकालने से दूर रहना होगा। यह एक बुरी आदत है जिसका आपके रिलेशनशिप पर खराब असर पड़ेगा। आपको अपने पार्टनर की तुलना दूसरों से नहीं करनी चाहिए। आपके पार्टनर में भी तमाम खूबियां हैं।
वित्त राशिफल: आज आपको खरीददारी करने से परहेज करने की जरूरत है। ऐसे संकेत हैं कि आप गैर-जरूरी चीजों की खरीददारी करके अपना धन खर्च करने वाले हैं। आपने पिछले दिनों ही खरीददारी पर काफी धन खर्च किया है। ऐसे में आपको बचत करने की आदत डालनी होगी। टैरो राशिफल: आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इससे आपको काफी सुकून मिलने वाला है। इसके अलावा आप अपने करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। इस दौरान आपको दूसरों की नकल करने से बचना होगा। आप अपनी रुचि के क्षेत्र में ही आगे बढ़ें।
स्वास्थ्य राशिफल: यदि आप मोटापे के शिकार हो रहे हों तो उसे रोकने का प्रयास करें। आपकी लापरवाही आने वाले दिनों में आपको काफी मुश्किल में डाल सकती है। आपको तैलीय चीजों के सेवन से दूर रहना होगा। इसके साथ ही एक्सरसाइज करना शुरू कर दें और पानी खूब पिएं।
[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]