दैनिक राशिफल: धनु राशि के जातकों को आज के दिन थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। कुछ लोग जानबूझकर आपको क्रोध दिलाने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे लोगों को आप नजरअंदाज करने की कोशिश करें। वर्ना क्रोध में आकर आप अपना नुकसान कर बैठते हैं। आपको अकेले में समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है भूरा और आपका भाग्य 80% होगा। लव राशिफल: आज आप अपने पार्टनर से नाराज हो सकते हैं। आपको लगेगा कि पार्टनर में योग्यताएं नहीं हैं। लेकिन आपको इन चीजों से बचने की जरूरत है। आप अपने पार्टनर में कमियां निकालना बंद करें। आप उनकी महत्ता को समझने का प्रयास करें।
वित्त राशिफल: इस राशि के लोगों को आज के दिन वित्तीय मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। आप किसी तरह के वित्तीय झांसे में ना फंसे। कुछ लोग आपको वित्तीय योजनाओं के नाम पर झांसा दे सकते हैं। इसलिए किसी तरह की लालच में ना फंसे और चतुराई से काम लें। आपकी लालच आपको भारी नुकसान दिला सकती है। टैरो राशिफल: आज का दिन आपको अकेले में बिताना चाहिए। पिछले कुछ दिनों से आप किसी बात को लेकर परेशान हैं। इसलिए अपनी समस्या का हल निकालने का प्रयास करें। व्यर्थ में चिंता करने से बचें।
स्वास्थ्य राशिफल: आज के दिन आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। आज आपको पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। इसलिए आप इसके प्रति पहले से ही सावधान रहें। आपको नियमीत रूप से कसरत करने की जरूरत है। इसके साथ ही पानी समय-समय पर पीते रहें।
[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]