दैनिक राशिफल: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज आपका पढ़ाई-लिखाई में काफी मन लगेगा। आप अपने भविष्य के लिए कुछ नई योजनाएं तैयार कर सकते हैं। इससे आपके जीवन में गतिशीलता आएगी। इसके साथ ही कुछ नया सीखने में आपका मन लगेगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है नीला और आपका भाग्य 77% होगा। लव राशिफल: आज आपको अपने पार्टनर के साथ समय बिताना चाहिए। आपको अपने स्थापित रिश्ते को मजबूत करने की जरूरत है। इस रिश्ते से हटकर कोई नया रिश्ता शुरू ना करें। इससे आप दोनों के बीच काफी विवाद खड़ा हो सकता है।

वित्त राशिफल: आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए लाभदायक है। आज आप किसी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए जा सकते हैं। इस दौरान आपकी कई लोगों से मुलाकात होगी। इससे आपके लिंक काफी मजबूत होंगे जिसका आपके करियर में फायदा मिल सकता है। ऐसे में इस मौके को ना गवाएं। टैरो राशिफल: आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। इस दौरान आप कई अजनबी लोगों से मिलेंगे। इनमें से कुछ आपको काफी प्रभावित भी करेंगे। इसके साथ ही उनसे आपकी दोस्ती भी हो सकती है। इससे आपको काफी अच्छा लगेगा।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातक पिछले कुछ दिनों से कमर दर्द से परेशान हैं। आपको इसके प्रति आज भी सावधानी बरतने की जरूरत है। आपको किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके साथ ही आप योग करना प्रारंभ कर दीजिए। इससे आपको शारीरिक और मानसिक रूप से काफी सुकून मिलेगा।

[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]