दैनिक राशिफल: धनु राशि के जातक आज के दिन मानसिक रूप से कुछ परेशान हो सकते हैं। आपको इससे बचने की जरूरत है। आपको अपने दोस्तों से मिलने जाना चाहिए। यदि संभव हो तो आप सभी कहीं घूमने जाएं। इससे आपको काफी अच्छा लगेगा। आप बेवजह का तनाव लेने से बचें। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है लाल और आपका भाग्य 75% होगा। लव राशिफल: आज आपको अपने पार्टनर से ढेर सारा प्यार मिलेगा। इससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। वहीं सिंगल लोग आज अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। इस दौरान आपको अपनी बात ईमानदारी से रखने की जरूरत है।
वित्त राशिफल: इस राशि के जातकों की आय के स्रोत में आज विस्तार होने वाला है। हालांकि यह काफी हद तक आपकी तत्परता पर निर्भर करेगा। आप इस कार्य में किसी जानकार की मदद ले सकते हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि व्यवसाय विस्तार में जल्दबाजी ना करें और थोड़ी-बहुत रिसर्च कर लें। टैरो राशि: आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप जीवन को एक नए नजरिए से देखेंगे। इससे आपकी समझ का विस्तार होगा। इसके साथ ही कुछ नया करने में आपका मन लगेगा। किसी लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं।
स्वास्थ्य राशिफल: धनु राशि के जातकों को तनाव से बचने की जरूरत है। गर्मी के मौसम में अत्यधिक तला-भूना खाने से परहेज करें। पानी समय-समय पर पीते रहें। दोस्तों के साथ समय बिताएं और उनके साथ जमकर गप लड़ाएं। इसके अलावा आपको योग करने की जरूरत है। इससे आपका स्वास्थ्य काफी बेहतर होगा।
[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]