दैनिक राशिफल: धनु राशि के जातक आज के दिन कुछ परेशानियों का सामना कर सकते हैं। ये परेशानायां अचानक ही आपके सामने आकर खड़ी हो सकती हैं। इससे आपके दिनचर्या के काम काफी हद तक प्रभावित होंगे। हालांकि आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप पूरी हिम्मत के साथ इनका सामना करने के लिए तैयार रहें। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है काला और आपका भाग्य 59% होगा। लव राशिफल: प्रेम के लिहाज से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आज आप दोनों के रिश्ते में मजबूती आएगी। आप अपने पार्टनर के साथ ढेर सारा समय बिताएंगे और आपकी उनसे खूब सारी बातें होंगी। आप दोनों एक-दूसरे को अच्छे से समझ पाएंगे।
वित्त राशिफल: वित्तिय लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आपका बिजनेस अच्छा चल रहा है। आज भी आपको इसमें लाभ मिलेगा। आप अपने व्यवसाय में कुछ नयापन लाने का प्रयास कर सकते हैं। इससे भविष्य में लाभ मिलने के संकेत हैं। टैरो राशिफल: आज आप मानसिक रूप से कुछ परेशान हो सकते हैं। आपकी यह परेशानी किसी बात को लेकर हो सकती है। आपको लगेगा कि आपके विचार ठीक ढंग से लागू नहीं हो पा रहे हैं। लेकिन आपको इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। आने वाले दिनों में सब ठीक हो जाएगा।
स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों को अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। आप असुरक्षित भोजन ग्रहण करने से दूर रहें। आपको घर पर बना हुआ भोजन लेना चाहिए। इसके साथ ही गर्मी को देखते हुए तैलीय भोजन से दूर रहें। आप पानी भी समय-समय पर पीते रहें।
[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]