दैनिक राशिफल: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज आपका भाग्य आपके साथ है। आपके द्वारा लिए गए फैसले सही साबित होंगे। आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलने की संभावना है। आप चाहें तो किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करने का भी फैसला ले सकते हैं। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है नारंगी और आपका भाग्य 60% होगा। लव राशिफल: आज आप अपने पार्टनर के साथ रिश्ते को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। ऐसा हो सकते है कि पार्टनर के साथ आप अपने रिश्ते में स्थायी रूप देने की दिशा में पहल करें। इस संदर्भ में आपको जल्दबाजी करने से बचने की जरूरत है।
वित्त राशिफल: आज आपको व्यवसाय में लाभ मिलने वाला है। आपके सामानों की बिक्री आज खूब होगी। इस दौरान आपको गुणवत्ता बरकरार रखने की जरूरत है। लालच करने से बचें और ग्राहक की संतुष्टि पर ध्यान दें। आपकी ईमानदारी आपको बिजनेस में आगे लेकर जाएगी। टैरो राशिफल: परिवार वालों का साथ मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। इस दौरान आप उनसे ढेर सारी बातें करेंगे। आपके परिवार का कोई सदस्य आज आपकी मदद के लिए हाथ बढ़ाएगा। इससे आपका लंबे समय से रुका कार्य पूरा होगा।
स्वास्थ्य राशिफल: धनु राशि के लोगों को नकारात्मक सोच से बचने की जरूरत है। यह नकारात्मकता आपको मानसिक तौर पर काफी परेशान कर सकती है। इसलिए आप सकारात्मक सोचें। परिवार वालों और दोस्तों के साथ समय बिताएं। खुश रहने की कोशिश करें। रात में जल्दी सोएं और सुबह जल्दी जगें।
[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]