दैनिक राशिफल: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप अपनी योग्यता से दूसरों को काफी प्रभावित करेंगे। दूसरे लोग आपके काम की तारीफ भी करेंगे। इसके साथ ही आप अपनी काबिलियत से दूसरों की मदद भी कर सकते हैं। इससे वे काफी खुश होंगे। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है बैंगनी और आपका भाग्य 80% होगा। लव राशिफल: आज आप उस शख्स को प्रपोज कर सकते हैं जिसे आप पसंद करते हैं। इस दौरान आपको घबराने की जरूरत नहीं है। बल्कि आप पूरी ईमानदारी के साथ अपने दिल की बातें सामने वाले समझ रखें। आज आपका प्रेम प्रस्ताव स्वीकार किया जा सकता है।
वित्त राशिफल: इस राशि के जातक आज के दिन काफी खरीददारी करने वाले हैं। इससे आपका काफी धन खर्च होगा जिससे आपको बाद में पछतावा हो सकता है। इसलिए आज आप गैर-जरूरी चीजों की खरीददारी करने से बचें। आपको बचत करने की आदत डालनी चाहिए। टैरो राशिफल: आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। इससे आपको मानसिक तौर पर काफी सुकून मिलेगा। इस दौरान आप अपने जीवन से जुड़ी बातों पर विचार करेंगे। आप अपने लिए कुछ नए लक्ष्य भी निर्धारित कर सकते हैं। इससे आपके जीवन में आया आलस्य दूर होगा।
स्वास्थ्य राशिफल: आज आप अपने शरीर में कुछ दर्द का अनुभव कर सकते हैं। हालांकि आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं है। यह दर्द आपकी अनियमीत दिनचर्या की वजह से होगा। इसलिए इसके प्रति सावधान रहें। आपको एक स्वास्थ्य दिनचर्या अपनाने की जरूरत है। ऐसा करने पर आपकी सेहत में सुधार आएगा।
[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]