दैनिक राशिफल: धनु राशि के जातक आज के दिन मानसिक रूप से कुछ परेशान रहेंगे। आपको लगेगा कि आपके आस-पास की चीजें आपके हिसाब से नहीं हो रही हैं। इससे आपको अपने कार्य निपटाने में काफी दिक्कत आ सकती है। लेकिन आपको इससे बहुत घबराने की जरूरत नहीं है। धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है बैंगनी और आपका भाग्य 67% होगा। लव राशिफल: प्रेम के मामले में आज आपको निराशा हाथ लग सकती है। ऐसा हो सकता है कि आपके साथ डेट पर जाने से वह शख्स मना कर दे जिसने इसके लिए हां कहा था। लेकिन आपको इससे बहुत घबराने की जरूरत नहीं है। आने वाले दिनों में सब ठीक हो जाएगा।

वित्त राशिफल: इस राशि के लोगों को अपनी खर्च करने की आदत पर काबू पाने की जरूरत है। ऐसे संकेत हैं कि आज के दिन भी आप काफी खरीददारी करने वाले हैं। इससे आपका काफी धन खर्च होगा जिसका आपको बाद में पछतावा हो सकता है। आपको गैर-जरूरी चीजों पर अपना धन खर्च करने से बचना होगा। टैरो राशिफल: आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। इस दौरान आपकी कई अजनबी लोगों से मुलाकात होगी। आपको इनसे काफी सावधानी पूर्वक बात करनी चाहिए। इसके साथ ही आपको अच्छे और बुरे लोगों की पहचान करना सीखना होगा।

स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको अपनी सेहत के प्रति विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। आज आपको गले से जुड़ी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए इसके प्रति आपको पहले से ही सतर्क रहना होगा। इसके साथ ही आप अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। चाय पीने से इसमें काफी हद तक लाभ मिल सकता है।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]