दैनिक राशिफल: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज आपका पढ़ाई-लिखाई में काफी मन लगेगा। आप अपने भविष्य के लिए कुछ नई योजनाएं तैयार कर सकते हैं। इससे आपके जीवन में गतिशीलता आएगी। इसके साथ ही कुछ नया सीखने में आपका मन लगेगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है नीला और आपका भाग्य 77% होगा। लव राशिफल: आज आपको अपने पार्टनर के साथ समय बिताना चाहिए। आपको अपने स्थापित रिश्ते को मजबूत करने की जरूरत है। इस रिश्ते से हटकर कोई नया रिश्ता शुरू ना करें। इससे आप दोनों के बीच काफी विवाद खड़ा हो सकता है।

वित्त राशिफल: इस राशि के जातकों को आज के दिन निवेश करने से बचना होगा। ऐसे संकेत हैं कि आज के दिन किया गया निवेश आपको घाटा पहुंचा सकता है। इसलिए ऐसा करने से बचें। यदि करना ही हो तो इस पर रिसर्च काफी अच्छे से कर लें। इसके साथ ही आज आपको जमीन-जायदाद के लेन-देन से दूर रहना होगा। टैरो राशिफल: आज के दिन आप मानसिक रूप से कुछ परेशान रहेंगे। आपको ऐसा लगेगा जैसे आपके रिश्ते बिगड़ रहे हैं और आप उन्हें संभाल नहीं पा रहे हैं। लेकिन आपको इससे बहुत बेचैन होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि रिश्ते आपके अकेले प्रयास से ही ठीक नहीं हो जाएंगे।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातक पिछले कुछ दिनों से कमर दर्द से परेशान हैं। आपको इसके प्रति आज भी सावधानी बरतने की जरूरत है। आपको किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके साथ ही आप योग करना प्रारंभ कर दीजिए। इससे आपको शारीरिक और मानसिक रूप से काफी सुकून मिलेगा।

[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]