दैनिक राशिफल: धनु राशि के जातक आज के दिन किसी पारिवारिक समारोह में बिजी रहेंगे। समारोज से जुड़े कार्यों को समन्न कराने में आपका काफी मन लगेगा। कई सारे परिजनों से आपकी मुलाकात होगी। उनसे ढेर सारी बातें भी होंगी। इन सबमें आपको बहुत मजा आने वाला है। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है सिल्वर और आपका भाग्य 70% होगा। लव राशिफल: इस राशि के लोग आज खुद को काफी फ्री महसूस करेंगे। आज आप अपने पुराने पार्टनर्स के बारे में विचार करेंगे। किसी पुराने साथी से आज आपकी मुलाकात भी हो सकती है। आप दोनों डिनर पर जा सकते हैं।
वित्त राशिफल: धनु राशि के लोगों को अपने व्यवसाय के बारे में गहन चिंतन करने की जरूरत है। आप इस बात पर विचार करें कि कैसे अपने बिजनेस को और फैला सकते हैं। इसके साथ ही अपने बिजनेस में कुछ नया करने का प्रयास करें। आपके ये प्रयास आपको भविष्य में काफी फायदा पहुंचाएंगे। टैरो राशिफल: किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। दोस्तों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। गैर-जरूरी बातों पर ध्यान ना दें। दूसरों की बेकार की बातों को नजरअंदाज करने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको सेहत संबंधी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप पेट या सिर दर्द से परेशान हो सकते हैं। इसलिए आपको पहले से सतर्क रहने की जरूरत है। आप अपने खान-पान पर ध्यान दें। डॉक्टर से मिलें और उनकी बताई दवाओं को समय से लें।
[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]