दैनिक राशिफल: धनु राशि के जातकों के घर में खुशियों भरा माहौल रहेगा। आज आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। इसके बाद आप सभी लोग एकत्रित होकर ढेर सारी बातें करेंगे। इससे आपके रिश्ते में ताजगी आएगी। आप सभी एक साथ किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग हैं पीला और भाग्य 69% होगा। लव राशिफल: आज आपके पार्टनर के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। आप दोनों के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद आज दूर हो जाएगा। इससे आप काफी प्रसन्न होंगे। आप पार्टनर के साथ डिनर पर जा सकते हैं। इससे रिश्ते में गर्माहट आएगी।

वित्त राशिफल: इस राशि के लोगों के लिए वित्त के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा है। यदि आप आयात-निर्यात के व्यवसाय में हैं तो इसमें फायदा मिलने वाला है। इस लाभ का आपको पिछले काफी समय से इंतजार था। इससे आप काफी खुश होंगे और आपके रुके हुए कई सारे काम पूरे होंगे। टैरो राशिफल: माता-पिता के साथ समय बिताएंगे। उनकी सेवा में मन लगेगा। आप आज उनके साथ किसी धार्मिक तीर्थ पर जा सकते हैं। इससे आपको आंतरिक तौर पर काफी सुकून मिलेगा। आपको अपने माता-पिता के होने का महत्व समझ में आएगा।

स्वास्थ्य राशिफल: धनु राशि के लोगों को आज के दिन अपनी त्वचा का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। आपकी लापरवाही से त्वचा संबंधी कोई समस्या खड़ी हो सकती है। आपको आज के दिन अपने खान-पान में सावधानी बरतनी होगी। ज्यादा तैलीय खाने से त्वचा की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए इससे परहेज करें।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]