दैनिक राशिफल: धनु राशि के जातक आज के दिन किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। इससे आपको बचने की जरूरत है। आपको चाहिए कि आप अपनी समस्या को समझ पाएं और इस बात पर विचार करें कि आप कैसे इसे समाप्त कर सकते हैं। इसमें आप अपने परिवार वालों और दोस्तों की भी मदद ले सकते हैं। शुभ रंग: आपके लिए शुभ रंग है बैंगनी और भाग्य 82% होगा। लव राशिफल: आज दिन प्रेम के लिहाज से आपके लिए काफी अच्छा है। आज आपका प्रेमी आपको प्रपोज करेगा। यदि आप किसी को पंसद करते हैं तो वह आज आपकी ओर आकर्षित होगा। इससे आपको अपने प्यार का इजहार करने में आसानी होगी।

वित्त राशिफल: धनु राशि वालों को वित्तिय रूप से लाभ मिलने वाला है। यह लाभ आपको परेशान भी कर सकता है। दरअसल आपने इसकी उम्मीद नहीं की हुई है। आज के दिन आपके आय के स्रोतों में भी विस्तार होने के संकेत हैं। यह आपको आगे चलकर फायदा पहुंचाएगा। निवेश करते समय आज सावधानी बरतें। टैरो राशिफल: विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। अपने भविष्य की योजना पर आप विचार कर सकते हैं। यदि कुछ समझ में ना आए तो जानकारों की राय ले सकते हैं। यात्रा के योग हैं। इसके अलावा दोस्तों के साथ पिकनिक पर भी जा सकते हैं।

स्वास्थ्य राशिफल: धनु राशि वालों को आज यात्रा के समय सावधान रहने की जरूरत है। इसके साथ ही बाइक चलाते वक्त आप विशेष सावधानी बरतें। आज आपको मांसपेशियों से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने खान-पान में हरी सब्जियों को शामिल करें। पानी खूब पिएं।

[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]