दैनिक राशिफल: धनु राशि के जातकों को आज के दिन बहस करने से दूर रहने की जरूरत है। इससे आप बेकार में परेशान हो सकते हैं। इसलिए खुद को शांत रखने का प्रयास करें। ध्यान रहे कि आप हर किसी को खुश नहीं कर सकते हैं। लोग तो कुछ ना कुछ कहेंगे ही। इसलिए दूसरों की बेकार की बातों को गंभीरता से ना लें। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है काला और आपका भाग्य 75% होगा। लव राशिफल: इस राशि के लोग आज किसी की ओर आकर्षित हो सकते हैं। वह शख्स आपसे किसी समारोह में मिल सकता है। इस दौरान आपको अत्यधिक उत्साहित होने से बचना होगा। आप चाहें तो प्यार से उन तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं।

वित्त राशिफल: आज के दिन आप अपने काम में काफी व्यस्त रहेंगे। काम के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। इससे आपको अपने बिजनेस को विस्तार देने में आसानी होगी। इन दिनों आपका बिजनेस काफी अच्छा चल रहा है। इसलिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। टैरो राशिफल: आपको अपने बच्चों के साथ समय बिताना चाहिए। आप अपने बच्चों के साथ बैठें और उनसे बातें करें। आप उनके साथ अपने अनुभव को साझा कर सकते हैं। इससे उन्हें जीवन को समझने में आसानी होगी।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों को अपने काम से ब्रेक लेने की जरूरत है। आप पिछले कुछ दिनों से काफी काम कर रहे हैं, जिससे आप काफी थके हुए हैं। आपको आराम करने की जरूरत है। आप एकांत में कुछ समय बिताने का प्रयास करें। इससे आपको काफी अच्छा लगेगा।

[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]