दैनिक राशिफल: धनु राशि के जातकों को भागीदारी से लाभ होगा। विचार-परिवर्तन शीघ्र हो सकता है। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ कोई विवाद हो सकता है। लेकिन आप दूसरों की बातों का बुरा ना मानें और उनका पक्ष समझने का प्रयास करें। शुभ रंग: नारंगी और भाग्य 71% होगा। लव राशिफल: प्रेमी से उपहार मिल सकता है। पार्टनर से सुख मिल सकता है। आज आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आप बहुत प्रभावित हो सकते हैं। आज पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है। इसलिए आप दोनों पहले सतर्क रहें और क्रोध ना करें।
वित्त राशिफल:धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शेयर बाजार में निवेश करने के लिए श्रेष्ठ व शुभ है। आप बड़े लंबे समय से अपने धन को लेकर शेयर बाजार में प्रयोग करना चाह रहे थे लेकिन अब आपको सही दिशा में जाने का अवसर मिला है। लेकिन इसमें आपको जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है। टैरो राशिफल: रोजगार में प्रगति के योग हैं। धैर्य बनाए रखें। जीवनसाथी की आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा। रुका हुआ धन मिलेगा। जीवन में कोई बड़ा बदलाव होगा। इससे आपको बड़ा ही रोमांच मिलेगा।
स्वास्थ्य राशिफल: धनु राशि के जातकों को आज अपने भावनात्मक विचारों पर नजर रखनी होगी। हो सकता है पढ़ाई या फिर किसी काम का बोझ आप पर बना रहे। आप किसी से अपने मन की बात कह सकते हैं ताकि आप तनाव कम महसूस करें और खुद को आराम भी दें। दोस्तों से मिलें और अपने पसंद की चीजें खाएं।
[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]