दैनिक राशिफल: धनु राशि के जातक आज के दिन अपनी वाणी पर संयम रखें। आय में वृद्धि होगी। आर्थिक आयोजन भी अच्छी तरह से होंगे। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। माता से लाभ होगा। व्यवहारिकता में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। विद्याप्राप्ति के लिए आज अनुकूल दिन है। आपको मन लगाकर पढ़ाई करने की जरूरत है। शुभ रंग: सफेद और भाग्य 58% होगा। लव राशिफल: इस राशि को लोग आज प्रेमी से अपने संबंधों को लेकर गंभीर बात कर सकते हैं। पार्टनर से अच्छी खबर मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती है। आज के दिन आप खुश रहेंगे। और कहीं घूमने भी जा सकते हैं।
वित्त राशिफल: धनु राशि के जातकों के लिए आज आय में वृद्धि के योग हैं। इसलिए आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। कहीं ऐसा ना हो कि आपकी लापरवाही के चलते आपसे कोई महत्वपूर्ण मौका चूक जाए। इसके अलावा आज आप अपने बच्चों के कपड़ों पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। इससे आपके घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। टैरो राशिफल: आज आपको नए अवसर मिलेंगे। तनाव से दूर रहें। धैर्य से काम लें। आज आपको धन लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
स्वास्थ्य राशिफल: धनु राशि के लोग आज के दिन खुद को किसी प्रकार की मानसिक उलझन में पाएंगे। लेकिन इससे आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यदि कोई बात आपको परेशान कर रही है तो उस पर विचार करें। अपनी समस्या के समाधान के लिए आप दूसरों का सहारा भी ले सकते हैं। क्रोध से बचें।
[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]