दैनिक राशिफल: धनु राशि के जातक आज कुछ मुश्किल हालात का सामना कर सकते हैं। लेकिन आपको इससे घबराने की जरूरत है। आप अपनी समझदारी और संवाद क्षमता से इससे बाहर निकल सकते हैं। आपको अपनी जुबान पर नियंत्रण रखना होगा और गैर-जरूरू बातों पर ध्यान देने से बचना होगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है आसमानी और आपका भाग्य 66% होगा। लव राशिफल: आज आपको अपने पार्टनर का साथ मिलेगा। आप दोनों के बीच बना मतभेद समाप्त होगा। आप दोनों और अच्छे से एक-दूसरे को समझ पाएंगे। इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। आपको अपनी प्यार की महत्ता का अंदाजा लगेगा।
वित्त राशिफल: वित्तिय लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको भविष्य में लाभ मिलने वाला है। हालांकि आपको ऐसा करने से पहले थोड़ी-बहुत रिसर्च कर लेनी चाहिए। आप चाहें तो किसी जानकार की सलाह भी ले सकते हैं। टैरो राशिफल: आप अपने बच्चों की सेहत का ख्याल रखें। यदि कोई बच्चा बीमार हो तो उसे जल्दी से डॉक्टर के पास ले जाएं। इसके साथ ही उनके खान-पान की अच्छी व्यवस्था करें और उन्हें दोपहर में बाहर ना घूमने दें।
स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों को आंख संबंधी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको इसके प्रति सावधान रहने की जरूरत है। यदि आपकी आंख में समस्या हो तो डॉक्टर से जल्दी से संपर्क कर लें। आपकी लापरवाही भविष्य में मुश्किल में डाल सकती है। इसके अलावा पौष्टिक आहार लेना शुरू करें।
[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]