दैनिक राशिफल: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज आप अपने दोस्तों से मिलने जाएंगे। आप उनके साथ ढेर सारा समय बिताएंगे। इस दौरान आप लोग खूब मस्ती भी करने वाले हैं। इससे आपको मानसिक रूप से काफी शांति मिलेगी। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है नीला और आपका भाग्य 68% होगा। लव राशिफल: आज आप नए पार्टनर की तलाश में बाहर निकलेंगे। हालांकि इस दौरान आपको मनचाही कामयाबी नहीं मिलेगी। लेकिन आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। दूसरी तरफ दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

वित्त राशिफल: इस राशि के जातक आज अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ी चिंता में आ सकते हैं। आपको अपनी आय के स्रोतों में इजाफा करने की जरूरत है। इसके लिए आप अपने व्यवसाय को विस्तार दे सकते हैं। दूसरी तरफ, आपको अपने गैर-जरूरी खर्चों पर भी नियंत्रण रखना होगा। टैरो राशिफल: अपने पार्टनर की सेहत का ख्याल रखें। आज के दिन पार्टनर को आराम देने की जरूरत है। दफ्तर में तनाव भरे माहौल से गुजरना पड़ सकता है। लेकिन आपकी समझदारी और प्रतिभा आपको आगे लेकर जाएगी। जल्द ही लोग आपके काम की तारीफ करेंगे।

स्वास्थ्य राशिफल: आज आप मानसिक रूप से कुछ परेशान हो सकते हैं। इससे बचने के लिए आपको तनाव से दूर रहने की जरूरत है। आपको योग करने की शुरुआत कर देनी चाहिए। इससे आपका तनाव कम होगा और सेहत अच्छी रहेगी। आप चाहें तो अपनी कोई पसंदीदा फिल्म देख सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने भी जा सकते हैं।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]