दैनिक राशिफल: मीन राशि के जातकों को अपने काम से ब्रेक लेने की जरूरत है। आप पिछले कई दिनों से लगातार काम कर रहे हैं। इसलिए आप मानसिक और शारीरिक रूप से काफी थक चुके हैं। आपको काम से अवकाश लेकर अपने बारे में चिंतन करने की आवश्यकता है। इससे आपको मानसिक तौर पर शांति मिलेगी। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है हरा और आपका भाग्य 60% होगा। लव राशिफल: इस राशि के जातकों को अपने प्यार में नयापन लाने की जरूरत है। इसके लिए आप कोई कविता लिख सकते हैं। इससे आपका पार्टनर काफी प्रसन्न होगा। इसके अलावा आप अपने पार्टनर के साथ कोई फिल्म देखने भी जा सकते हैं।

वित्त राशिफल: आज आप अपनी वित्तिय स्थिति के बारे में गहराई से विचार करेंगे। आपको लगेगा कि अपनी आय के स्रोत बढ़ाना चाहिए। इसके लिए आप अपने व्यवसाय में विस्तार ला सकते हैं। हालांकि इसमें आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा। आप किसी जानकार से इस बारे में पूछताछ करे लें। टैरो राशिफल: अपने पार्टनर की सेहत का ख्याल रखें। आज उनकी तबीयत कुछ बिगड़ सकती है। ऐसे में आपको उनको आज आराम करने देना चाहिए। घर में कामों में आप अपना सहयोग दे सकते हैं। इससे आपका आपसी प्यार और लगाव बढ़ेगा।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों की सेहत आज के दिन अच्छी रहेगी। हालांकि कुछ छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इससे आपको बहुत घबराने की जरूरत नहीं है। आपको एक स्वास्थ्य दिनचर्या अपनानी होगी। आप रात में जल्दी से सो जाएं और सुबह जगकर एक्सरसाइज जरूर करें।

[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]