दैनिक राशिफल: मीन राशि के जातकों को आज परिवार वालों का साथ मिलेगा। आप अपने परिवार वालों से अपने मन की बात साझा कर सकते हैं। आपके परिवार के लोग आपकी बात से सहमत भी होंगे। इस दौरान आपको कुछ महत्वपूर्ण सलाह भी मिल सकती है। ये सलाह आपके काफी काम आएगी। इसलिए उनको ध्यान से सुनें। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है काला और आपका भाग्य 68% होगा। लव राशिफल: इस राशि के सिंगल लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज आपकी मुलाकात एक नए शख्स से होने वाली है। आप इस शख्स से काफी प्रभावित होंगे। वह शख्स भी आपकी ओर आकर्षित होगा। आपके रिश्ते आगे बढ़ सकते हैं।

वित्त राशिफल: आज आपको निवेश करते समय काफी सावधान रहना होगा। आप जल्दबाजी में आकर कहीं गलत निवेश ना कर दें। आपको सुरक्षित निवेश की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए। आपको कम समय में ज्यादा कमा लेने की लालच में आने से बचना होगा। आप निवेश करने से पहले अच्छी तरह से रिसर्च कर लें। टैरो राशिफल: आज आप अपने दोस्तों से घिरे रहेंगे। आपकी उनसे ढेर सारी बातें होंगी। आप लोग एक साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। इस दौरान आप लोग खूब सारी मस्ती करने वाले हैं। इससे आपको मानसिक रूप से शांति मिलेगी।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों को अपना मोटापा कम करने की दिशा में कदम बढ़ाना होगा। आपकी लापरवाही आपको आने वाले दिनों में मुश्किल में डाल सकती है। इसलिए अपने खान-पान पर ध्यान दें और तैलीय चीजों के सेवन से दूर रहें। इसके साथ ही नियमीत रूप से एक्सरसाइज करना शुरू कर दें।

[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]