दैनिक राशिफल: मीन राशि के जातक आज के दिन किसी सामाजिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। यहां पर आपकी कई लोगों से मुलाकात होगी। आप इस समारोह में अपने किसी दोस्त से भी मिल सकते हैं। आज के दिन आपको कुछ नए अनुभव हासिल होंगे। इससे आप खुद का काफी परिपक्व महसूस करेंगे। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है बैंगनी और आपका भाग्य 61% होगा। लव राशिफल: आज आप किसी नए शख्स की ओर आकर्षित हो सकते हैं। उस शख्स के साथ आपके रिश्ते काफी आगे बढ़ने के संकेत हैं। आप दोनों को एक-दूसरे को जानने के लिए समय देना चाहिए। आप किसी तरह की जल्दबाजी ना करें।
वित्त राशिफल: इस राशि के लोग आज के दिन आर्थिक प्रगति करने वाले हैं। इससे आपका आत्मविश्वास काफी मजबूत होगा। आपको लगेगा कि आपके फैसले सही साबित हुए हैं। इससे आगे चलकर निर्णय लेने में आपको काफी आसानी होगी। लोगों का आपके प्रति मान-सम्मान बढ़ेगा। टैरो राशिफल: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा होगा। आज आपकी पुराने दोस्तों से मुलाकात होने वाली है। यह मुलाकात किसी समारोह में सकती है। पुराने दोस्त से मिलकर आप बहुत प्रसन्न होंगे। आपकी उनके साथ खूब सारी बातें होंगी।
स्वास्थ्य राशिफल: आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप खुद को ताजा महसूस करेंगे। वहीं, दिल के रोगियों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आज के दिन का आप भरपूर लुत्फ उठाएंगे। हालांकि आपको रात में जल्दी सोने की आदत डालने की जरूरत है। और सुबह में जगकर एक्सरसाइज करना ना भूलें।
[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]