दैनिक राशिफल: मीन राशि के जातक आज के दिन अपने करियर को लेकर क्रोध में आ सकते हैं। आपको ऐसा लगेगा कि आपकी उन्नति रुक गई है और आपको अपनी मेहनत का फल नहीं मिल रहा है। हालांकि इससे बहुत अधिक घबराने की जरूरत नहीं है। आप शांत भाव से अपनी कमियों के ऊपर गौर करें और उन्हें दूर करने का प्रयास करें। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है लाल और आपका भाग्य 68% होगा। लव राशिफल: आज आपको अपने पार्टनर के ऊपर काफी गर्व होगा। आपको लगेगा कि आपका साथी बहुत ही प्रतिभाशाली है। इससे आपका उसके प्रति सम्मान काफी बढ़ जाएगा। आप आज उन्हें ढेर सारा प्यार देंगे।

वित्त राशिफल: वित्त के नजरिए से आज का दिन इस राशि के उन जातकों के लिए अच्छा है जिनके व्यापार का फैलाव विदेश तक है। आज आपको इसमें भारी लाभ मिलने वाला है। हालांकि आपको इस मौके को भुनाने की कला आनी चाहिए। इस दौरान अपने उत्पाद की गुणवत्ता को बरकरार रखें। टैरो राशिफल: आज आप अकेले में समय बिताना पसंद करेंगे। आप इस दौरान अपने जीवन से जुड़ी तमाम बातों पर विचार करेंगे। आप खुद के द्वारा हासिल की गई सफलताओं पर प्रसन्न होंगे। इसके साथ ही अपने लिए कुछ नए लक्ष्य भी बना सकते हैं।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज कुछ खराब हो सकता है। इसलिए आपको इसके प्रति सावधान रहने की जरूरत है। यदि जरूरी हो तो डॉक्टर से संपर्क कर लें और उनकी दी गई दवाओं को समय पर लेते रहें। इसके साथ ही आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]