दैनिक राशिफल: मीन राशि के जातकों के आत्मविश्वास में कुछ कमी आ सकती है। इससे आप कुछ नकारात्मक विचारों से घिर सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने आस-पास के लोगों पर भी विश्वास नहीं कर पाएंगे। इससे आप मानसिक रूप से काफी परेशान हो सकते हैं। ऐसे में आपको एकांत में समय बिताना होगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है सफेद और आपका भाग्य 72% होगा। लव राशिफल: आज आपको अपने पार्टनर पर शक हो सकता है। आपको ऐसा लगेगा जैसे आपका पार्टनर आपके साथ धोखा कर रहा है। इससे आप काफी परेशान भी सकते हैं। लेकिन केवल शक के आधार पर ऐसा कोई दावा करना ठीक नहीं रहेगा। आपको अपने पार्टनर में भरोसा जताना होगा।

वित्त राशिफल: इस राशि के लोगों को बचत की आदत डालने की जरूरत है। आपने पिछले दिनों काफी धन खर्च किया है। इससे आपका बजट बिगड़ गया है। इसलिए जरूरी है कि गैर-जरूरी चीजों की खरीददारी ना करें। इसके साथ ही कर्ज लेने से आपको बचना होगा। टैरो राशिफल: आज आपके पार्टनर की तबीयत कुछ खराब हो सकती है। ऐसे में उन्हें आराम करने की जरूरत पड़ेगी। आपको उनका सहयोग करना चाहिए। आपको घर के कामों में अपना योगदान देना होगा। इससे उन्हें काफी अच्छा लगेगा।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों का आज खाने-पीने में मन लगेगा। आज आप कुछ नया खाना चाहेंगे। इसके लिए आप कहीं बाहर भी जा सकते हैं। इस दौरान आपकी पाचन क्रिया ठीक बनी रहेगी। हालांकि आपको अत्यधिक मसालेदार और तला-भूना खाने से बचना होगा। इससे आपका पाचन तंत्र बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है।

[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]