दैनिक राशिफल: मीन राशि के जातक आज के दिन काफी व्यस्त रहेंगे। आपको अपने कार्यों से फुर्सत ही नहीं मिलेगी। इस बीच आपको अपने काम में प्राथमिकता तय करनी होगी। ऐसा ना करने से आपके कुछ जरूरी काम बाकी रह सकते हैं। इसके साथ ही दोस्तों के संपर्क में रहना ना भूलें। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है नीला और आपका भाग्य 67% होगा। लव राशिफल: आज आपको अपने प्रेम संबंधों को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकते हैं। दरअसल आपको अपने पार्टनर के प्रति वफादार रहने की जरूरत है। यदि आप दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होता है तो उसे बातचीत के जरिए हल करने का प्रयास करें।

वित्त राशिफल: इस राशि के जातकों के लिए वित्त के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा है। यदि आपने निवेश करने के बारे में विचार किया है तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। इसमें आपको लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही व्यवसाय में विस्तार के बारे में भी विचार कर सकते हैं। टैरो राशिफल: आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। इस यात्रा से आपको काफी सुकून मिलने वाला है। इससे आप अपनी रोज की बोरियत से दूर होंगे। इसके अलावा बुजुर्ग लोगों की तबीयत खराब हो सकती है। इसलिए डॉक्टर के संपर्क में रहें।

स्वास्थ्य राशिफल: कर्क राशि के लोग आज सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना कर सकते हैं। आपके जोड़ों की दर्द आपको परेशान कर सकती है। इसके साथ पेट संबंधी कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आप आज अपनी सेहत के प्रति विशेष रूप से सावधान रहें। डॉक्टर की बताई दवाइयां समय पर लेते रहें।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]