दैनिक राशिफल: मीन राशि के जातक आज के दिन अपने दोस्तों से कुछ निराश हो सकते हैं। आपको ऐसा लगेगा जैसे आपके दोस्त जानबूझकर आपकी मदद नहीं कर रहे हैं। लेकिन आपको उनकी मजबूरी समझने का प्रयास करना चाहिए। आप बेवजह अपने दोस्तों पर गुस्सा ना करें। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है काला और आपका भाग्य 80% होगा। लव राशिफल: आज आपको अपने परिवार वालों का साथ मिलेगा। आपके परिवार वाले आपके रिश्ते को स्वीकार कर लेंगे। इससे आप काफी प्रसन्न होंगे। आपके रिश्ते में आगे चलकर और भी मजबूती आएगी। आप दोनों को एक-दूसरे पर भरोसा बरकरार रखना चाहिए।

वित्त राशिफल: इस राशि के उन जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है जो लोग हस्तशिल्प व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। ऐसे संकेत हैं कि हस्तशिल्प व्यवसाय में आने वाले दिनों में काफी उछाल आने वाला है। इससे आपको धनलाभ होने की पूरी संभावना है। आप चाहें तो अपने हस्तशिल्प व्यवसाय में विस्तार भी ला सकते हैं। टैरो राशिफल: आज के दिन आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है। आपके नकारात्मक विचारों ने आपको काफी परेशान कर दिया है। इसलिए गैर-जरूरी बातों पर ध्यान ना दें और खुश रहने का प्रयास करें। दोस्तों से मिलने जाएं और उनसे ढेर सारी बातें करें।

स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको अपने खान-पान को लेकर विशेष रूप से सावधान रहना होगा। आपको तला-भूना खाने से बचना चाहिए। आपकी लापरवाही के चलते आप बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए खाने-पीने में सावधानी बरतें। इसके साथ ही पानी समय-समय पर पीते रहें। जिम जाना शुरू कर दें।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]