दैनिक राशिफल: मीन राशि के जातक आज के दिन घर के कामों में काफी व्यस्त रहेंगे। इस वजह से आप कुछ लोगों को समय नहीं दे पाएंगे। लेकिन इससे बहतु ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप चाहें तो घर के काम में परिवार के अन्य सदस्यों की भी मदद ले सकते हैं। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है नारंगी और आपका भाग्य 66% होगा। लव राशिफल: आज के दिन आप पार्टनर की तलाश में कहीं घूमने जा सकते हैं। लेकिन आपको इसमें सफलता नहीं मिलने वाली है। हालांकि आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप अपने करियर पर ध्यान दें। कुछ दिनों बाद आपको मनचाहा पार्टनर मिल जाएगा।

वित्त राशिफल: आयात-निर्यात के काम में लगे लोगों को आज धनलाभ होने के संकेत हैं। आपको यह धनलाभ विदेश से हो सकता है। इसके साथ ही आपको व्यवसाय से जुड़ा कोई नया मौका मिल सकता है। आपको इस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहिए। हालांकि इस दौरान आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा। टैरो राशिफल: आज आपका धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इससे आपको मानसिक रूप से काफी सुकून मिलने वाला है। आप अपने जीवन के बारे में काफी विचार करेंगे।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों को अपनी सेहत के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। आपको आज के दिन कोल्ड हो सकता है। इसलिए बारिश में ना भींगे और ठंडे पेय पदार्थों का सेवन ना करें। आपको घर पर रहकर आराम करने की जरूरत है। अपने बच्चों के साथ समय बिताएं और उनसे बातें करें।

[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]