दैनिक राशिफल: मीन राशि के जातकों के घर में खुशियों भरा माहौल रहेगा। आपके घर किसी दोस्त या मेहमान का आगमन हो सकता है। आप लोग आपस में ढेर सारी बातें करेंगे। इस बातचीत से आपके गिले-शिकवे भी दूर होंगे। बच्चों की सेहत थोड़ी बिगड़ सकती है। इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है काला और आपका भाग्य 78% होगा। लव राशिफल: पार्टनर के साथ रिश्ते में आई नकारात्मकता को दूर करने की जरूरत है। आप उनके साथ बाहर कहीं घूमने जाइए। साथ में डिनर करिए। आप अपने रिश्ते को मधुर करने का प्रयास करें।
वित्त राशिफल: इस राशि के जातकों को अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए विज्ञापन का सहारा ले सकते हैं। इस कार्य में आप किसी जानकार की मदद ले सकते हैं। व्यवसाय विस्तार की योजना बना सकते हैं। आने वाले दिनों में आपको आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। टैरो राशिफल: माता-पिता का साथ मिलेगा। आप उनके साथ अपने दिल की बातें साझा कर सकते हैं। यदि जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हों तो घर वालों की सलाह लें। बच्चों के साथ समय बिताएं और उनके साथ अपने अनुभव साझा करें।
स्वास्थ्य राशिफल: मीन राशि के जातक आज के दिन ब्लड शुगर की समस्या से परेशान हो सकते हैं। इसलिए इसके प्रति विशेष तौर पर सावधान रहने की जरूरत है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप डॉक्टर के संपर्क में रहें। रात में जल्दी से सो जाएं और सुबह से जल्दी से जगें। एक्सरसाइज करने के लिए समय जरूर निकालें।
[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]