दैनिक राशिफल: मीन राशि के जातक आज का दिन काफी आराम से बिताएंगे। आज आप अपने लुक के ऊपर काफी ध्यान देंगे। आप इस बात पर गंभीरता से विचार करेंगे कि कैसे अपने लुक को और बेहतर किया जा सकता है। इसके लिए आप बाजार से कुछ कपड़ों की खरीददारी भी कर सकते हैं। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है हरा और आपका भाग्य 83% होगा। लव राशिफल: आज आपके रिश्ते में कुछ दरार पैदा हो सकती है। यह दरार आपके और पार्टनर के बीच गलतफहमियों की वजह से होगी। इसलिए जरूरी है कि आप दोनों मिलकर बातें करें। आप चाहें तो इसमें किसी तीसरे शख्स की मदद भी ले सकते हैं।

वित्त राशिफल: आज का दिन इस राशि के उन जातकों के लिए अच्छा है जो जमीन-जायदाद के बिजनेस से जुड़े हुए हैं। ऐसे संकेत हैं कि आज आपको इसमें काफी लाभ मिलने वाला है। हालांकि आपको किसी के बहकावे में आने से बचना होगा। आपके द्वारा सोच-समझकर लिया गया फैसला सही साबित होगा। टैरो राशिफल: आज आप अकेले रहना पसंद करेंगे। इस दौरान आप खुद से ही ढेर सारी बातें करेंगे। आप अपने द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों पर काफी खुश हो सकते हैं। इसके साथ ही अपने लिए कुछ नए लक्ष्य भी तय कर सकते हैं।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों की सेहत आज कुछ खराब हो सकती है। आपको जोड़ों में दर्द का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं है। आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव लाना होगा। इसके साथ अपने खान-पान में पौष्टिक आहार लेना शुरू करें।

[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]