दैनिक राशिफल: मीन राशि के जातकों को अपने बिगड़ते रिश्तों के ऊपर ध्यान देने की जरूरत है। यदि आपका कोई दोस्त आपसे नाराज हो तो उसे मनाने का प्रयास करें। यदि बीते दिनों में आपसे गलती हुई है तो उसे स्वीकारें और दोस्त को सॉरी बोल दें। दोस्तों का साथ रहना बहुत जरूरी है। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है हरा और आपका भाग्य 57% होगा। लव राशिफल: प्रेम के लिहाज से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आज आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने वाला है। यह प्रस्ताव आपको किसी दोस्त से मिल सकता है। इससे आप काफी खुश होंगे। हालांकि इस रिश्ते में पड़ने से पहले आपको अच्छी तरह से विचार कर लेना चाहिए।
वित्त राशिफल: आज आपके सामने आर्थिक मामलों संबंधी कुछ मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। हालांकि आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपनी समझदारी और अनुभव से इनका हल निकाल लेंगे। इस दौरान आपको काफी कुछ सीखने को भी मिल सकता है। यह अनुभव आपको आगे भी काफी काम आएगा। टैरो राशिफल: आज आपका धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। इससे आपको मानसिक रूप से काफी शांति मिलेगी। आप इस यात्रा से अपने अंदर ताजगी लेकर लौटेंगे।
स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों की सेहत आज के दिन अच्छी रहेगी। यदि आप पिछले कुछ दिनों से किसी बीमारी से परेशान थे तो आज उसमें आपको काफी राहत मिलेगी। हालांकि इसके बाद भी आपको दवा समय पर लेनी होगी। इसके साथ ही अपने खान-पान पर ध्यान देना होगा।
[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]