दैनिक राशिफल: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप अपनी कार्य-कुशलता से दूसरों को प्रभावित करेंगे। आपके काम की दूसरे लोगों द्वारा तारीफ की जाएगी। आज आप दूसरों की मदद भी करने वाले हैं। इससे उनके चेहरे पर खुशी आएगी। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है बैंगनी और आपका भाग्य 70% होगा। लव राशिफल: आज आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने के संकेत हैं। इस दौरान आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा। आपके लिए बेहतर होगा कि उस शख्स को अच्छे से जान-पहचान लें। इसके लिए जरूरी है कि उसके साथ समय बिताएं। और यदि उस शख्स में दिलचस्पी ना हो तो उसे मना कर दें।

वित्त राशिफल: वित्तीय लिहाज से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आज आपको धनलाभ होने के संकेत हैं। आज आपको किसी अनजान स्रोत से धन की प्राप्ति हो सकती है। इससे आप बहुत ही खुश होंगे। आपके कई रुके हुए कार्य आज के दिन पूरे होंगे। टैरो राशिफल: आज आप मानसिक रूप से कुछ परेशान हो सकते हैं। आपकी यह परेशानी आपके नकारात्मक विचारों की वजह से होगी। ऐसे में आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है। आपको अपने बच्चों के साथ समय बिताना चाहिए। आप उनसे ढेर सारी बातें करेंगे।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों को आज के दिन आराम करना चाहिए। यदि आपके जोड़ों में दर्द है तो आज यह तेज हो सकता है। इसलिए इसके प्रति पहले से ही सावधान रहें। आपको डॉक्टर की दी हुई दवाएं समय पर लेनी चाहिए। इसके साथ आप अपने खान-पान पर विशेष सावधानी बरतें।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]