दैनिक राशिफल: मीन राशि के जातक आज के दिन विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। इस दौरान आप अपने सभी जरूरी कागजात ले जाना ना भूलें। ऐसा संभव है कि आपकी यह यात्रा आपके काम से संबंधित हो। परिवार वालों की चिंता सता सकती है। लेकिन इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। शुभ रंग: आपके लिए शुभ रंग है पीला और आपका भाग्य 68% होगा। लव राशिफल: आज के दिन आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। इस दौरान आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आप प्रपोज करते समय आस-पास के माहौल को ध्यान में रखें। इसके अलावा इस कार्य में जल्दबाजी करना आपके लिए ठीक नहीं होगा।
वित्त राशिफल: यदि आपने ऋण लेने के बारे में विचार किया है तो इसके लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज आप अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकते हैं। इसमें आगे चलकर आपको लाभ मिलेगा। इसके अलावा आप अपने घर के लिए कुछ जरूरी सामान भी खरीद सकते हैं। इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि किसी प्रकार की फिजूलखर्ची ना हो। टैरो राशिफल: परिवार वालों का साथ मिलेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। कुछ अजनबी लोगों से मुलाकात हो सकती है। इस दौरान कोई अनजान शख्स आपको महत्वपूर्ण सलाह दे सकता है। ऐसे में उसे नजरअंदाज करने से बचें।
स्वास्थ्य राशिफल: मीन राशि के लोगों को नकारात्मक सोच से बचने की जरूरत है। आप ऐसे लोगों के साथ ना रहें जो नकारात्मक माहौल उत्पन्न करते हों। इसके अलावा आपको रात में जल्दी सोने और सुबह जल्दी जगने का जरूरत है। इससे आपको स्वास्थ्य में काफी सुधार आएगा और काम में मन भी खूब लगेगा।
[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]