दैनिक राशिफल: मीन राशि के जातकों को आज के दिन कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। ऐसे संकेत हैं कि ये खुशखबरी विदेश से आ सकती है जहां पर आपका कोई जानने वाला रहता है। इस खबर को सुनकर आपके दिल को बहुत सुकून मिलेगा। आपको लगेगा कि आपकी मेहनत का फल अब मिल रहा है। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है पीला और आपका भाग्य 80% होगा। लव राशिफल: आज पार्टनर के साथ आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं। ऐसा आप दोनों के बीच में परिवार के हस्तक्षेप की वजह से होगा। इसलिए आप अपने पार्टनर पर बेवजह क्रोध ना करें और पूरे मामले को समझने का प्रयास करें। आपका आपसी भरोसा ही आपके रिश्ते को आगे ले जाएगा।
वित्त राशिफल: आज आपको किसी अनजान स्रोत से धनलाभ हो सकता है। इस लाभ की आपने उम्मीद भी नहीं की होगी। ऐसे में इसे पाकर आपको बहुत प्रसन्नता होगी। इस धन से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आप अपने परिवार के लिए कुछ खरीददारी कर सकते हैं। टैरो राशिफल: आज आपका धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इस यात्रा से आपको मानसिक रूप से काफी सुकून मिलेगा। इस दौरान आप अपने जीवन से जुड़ी बातों पर विचार करेंगे। आप अपने परिजनों से अपना संबंध अच्छा बनाना चाहेंगे।
स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों को अपनी सेहत में सुधार लाने के लिए कदम उठाने चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि आप जिम जाना शुरू करें। इसके साथ ही अपने भोजन में पौष्टिक आहार की मात्रा बढ़ाएं। आपको तैलीय चीजों के सेवन से दूर रहना होगा। आप पानी समय-समय पर पीते रहें।
[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]