दैनिक राशिफल: मीन राशि के जातकों के खर्चों में वृद्धि होगी। भाई-बंधुओ के साथ संबंधों में निकटता आएगी। यात्रा के योग हैं। कार्यों में व्यवधान आएंगे। सामाजिक रूप से मान-सम्मान में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मन अशांत रहेगा। सृजनात्मक शक्ति में वृद्धि होगी। कुछ नया करने का विचार आएगा। इससे आप उत्साहित महसूस करेंगे। शुभ रंग: लाल और भाग्य 82% होगा। लव राशिफल: इस राशि के जातक आज नई संभावना पर गंभीरता से विचार करें। काम के सिलसिले में आप बाहर जा सकते हैं। प्रेमी की सेहत को लेकर चिंता करेंगे। अविवाहित लोगों की शादी की बात चल सकती है। पति-पत्नि के बीच मन-मुटाव हो सकता है।
वित्त राशिफल: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शेयर बाजार में निवेश करने के लिए बड़ा श्रेष्ठ व शुभ है। आप बड़े लंबे समय से अपने धन को लेकर शेयर बाजार में प्रयोग करना चाह रहे थे लेकिन अब आपको सही दिशा में जाने का अवसर मिला है। आज का दिन अपने निवेश को दूसरी दिशा में ले जाने का व दान पुण्य करने का भी है। टैरो राशिफल: निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। कुछ नया कर सकेंगे। मीन राशि के जातकों को आज पार्टनरशिप से लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य राशिफल: मीन राशि के लोग आज के दिन अपनी सेहत का ख्याल रखें। यदि आप पिछले कई दिनों से पेट की समस्या से परेशान हैं तो खाने में सावधानी बरतें। आपको तला-भुना खाने से बचना होगा। इसके अलावा धूप में जाने से बचें। परिवार में बच्चों की सेहत का विशेष ख्याल रखें।
[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]