दैनिक राशिफल: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आपको ढेर सारी खुशियां मिलेंगी। आप अपने परिजनों और दोस्तों के साथ मिलकर खुशियों का लुत्फ उठाएंगे। आज आपको इस बात का भरोसा होगा कि मेहनत का फल जरूर मिलता है। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है बैंगनी और आपका भाग्य 71% होगा। लव राशिफल: आज के दिन आप अपने पार्टनर से कुछ निराश हो सकते हैं। लेकिन इस बात को बहुत गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। आपको सामने वाले शख्स की मजबूरी को समझना चाहिए। आप उनके ऊपर अपनी बात मनवाने का दबाव ना डालें।
वित्त राशिफल: इस राशि के जातकों को अपनी आय के स्रोत बढ़ाने की जरूरत है। लेकिन इस दिशा में आप काफी सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। आपके द्वारा जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपको मुश्किल में डाल सकता है। आप यहां पर अपने अनुभव का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि आगे चलकर आपको लाभ दिला सके। टैरो राशिफल: माता-पिता के साथ समय बिताएं। उनकी सेहत के बारे में जानकारी लें। आप अपने पेरेंट्स के साथ बाहर घूमने जाएं। इससे उन्हें काफी अच्छा लगेगा और उनकी सेहत में सुधार आएगा।
स्वास्थ्य राशिफल: आप पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान हैं। इससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। आपको योग करने की जरूरत है। इससे आपको मानसिक रूप से काफी शांति मिलेगी। इसलिए सुबह में जगकर योग करने अवश्य जाएं। आप चाहें तो किसी योग गुरु की मदद ले सकते हैं।
[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]